जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) बैठक कल 8 अगस्त को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 102 में आयोजित की जाएगी। बैठक में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित जन- जागरूकता, नशामुक्ति एवं नशा रोकथाम संबंधी गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा,पीएमश्री स्कूल योजना के अंतर्गत विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रावास (आवासीय विद्यालय), पीएम पोषण (मिड-डे मील) तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के संचालन एवं प्रगति की समीक्षा, रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित केंद्र शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, रोजगार सृजन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की प्रगति पर समीक्षा की जायेगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




