मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जिला न्यायालय परिसर हॉल में आंखों की जांच

चश्मों का हुआ वितरण अब आपरेशन होंगे

जिला न्यायालय परिसर के संवत्सर हाल में वरिष्ठ अभिभाषक कमल गुप्ता एवं बार एसोसिएशन के प्रयास से रोहित आई हॉस्पिटल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के सेवा कार्य द्वारा आंखों की जांच के लिए शिविर लगाया गया, चश्मों का वितरण भी हुआ। इस शिविर के बाद अभी पहले दौर में 10 लोगों के मोतियाबिंद आपरेशन के लिए योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. स्वाति तिवारी, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. प्रतीक्षा शर्मा, डॉ. सुनीता श्रीवास्तव, प्रो. अरुणा सराफ, प्रभा तिवारी, कुसुम सोगानी, कविता चौहान, डॉ. रश्मि चयन हुआ है। कार्यक्रम में कार्यवाहक जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री देवेंद्र मिश्र मुख्य अतिथि थे, उनका स्वागत भी किया गया। डॉ ओपी अग्रवाल,अटल शाबीर चश्मा बैंक के ऑप्टिकलिस्ट खान, कमल गुप्ता, प्रमोद व्यास, संजय पंवार, मुजीब खान का स्वागत किया गया। नेत्र सर्जन डॉ. ओ.पी. अग्रवाल ने सेवाएं दी। बार एसोसिएशन पदाधिकारी राकेश पाल, जितेन्द्र नीम, पल्लवी अध्यारु, धर्मेन्द्र गुर्जर, निमेश सोलंकी ने इस सेवा शिविर में अपनी भूमिका निभाई।

जोशी, कल्याणी गुप्ता, शीला बड़ोदिया, डॉ. अखिलेश राव, शिशिर उपाध्याय, मुकेश तिवारी, विनीता तिवारी, श्रीमती सत्तन, सरिता काला सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें