श्री अग्रसेन महासभा की मेजबानी में आज दोपहर से परिचय सम्मेलन की शुरूआत शुभ कारज गार्डन में दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। सम्मेलन के लिए करीब 2500 प्रविष्टियां आई है। कल से ही अग्रवाल समाजजनों का आना शुरू हो गया था। राजेश जिंदल, अनूप सिंघल, मोहनलाल बंसल ने बताया कि बाहर से आने वाले प्रत्याशी और अभिभावक के लिए आवास की व्यवस्था भी की है। अरुण आष्टावाले, सतीश मंगल, प्रमोद बिंदल, गोपाल गुप्ता, संजय पाटनी, त्रिलोक अग्रवाल, भावना अग्रवाल कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभा रहे है। कल रविवार को बड़ी संख्या में अग्रवाल समाजजन आयोजन में मौजूद रहेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




