बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

9 टंकी से नहीं हुआ शहर में जलप्रदाय

शहर में पानी की नौ टंकी से जल प्रदाय नहीं हो सका। इसके चलते हुए ठंड के मौसम में एक बार फिर नागरिकों को पानी के संकट का सामना करना…

9 टंकी से नहीं हुआ शहर में जलप्रदाय
9 टंकी से नहीं हुआ शहर में जलप्रदाय (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

शहर में पानी की नौ टंकी से जल प्रदाय नहीं हो सका। इसके चलते हुए ठंड के मौसम में एक बार फिर नागरिकों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा। यह संकट इस बार भी पानी की लाइन के फूट जाने के कारण पैदा हुआ है। शहर में बायपास पर पूर्व से बिछाई गई मुख्य ग्रेविटी मेन लाइन को फीनिक्स मॉल के पास फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण शिफ्ट किया जा रहा है।

उक्त शिफ्ट की गई पाइपलाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्य के लिए बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास स्थित वाल्व से पाइपलाइन का जलप्रवाह बंद किया गया। इस कारण कार्य पूर्ण होने तक कल 17 नवंबर तक जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।

इस लाइन के फूट जाने के कारण आज भूरी टेकरी, मित्र बंधु नगर, सर्व सुविधा नगर, कनाड़िया, हारून कॉलोनी, स्कीम नंबर 134, साईं कृपा कॉलोनी, तापेश्वरी नगर व समर पार्क की टंकी से पानी सप्लाई नहीं हो सका। इस स्थिति के कारण इन टंकियों से सप्लाई वाले क्षेत्र में नागरिकों को ठंड के मौसम में भी पानी के संकट का सामना करना पड़ा।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि लाइन को सुधारने का काम तेज गति से किया जा रहा है। इसके बाद भी यह लाइन कल मंगलवार को दोपहर तक ही सुधर पाने की उम्मीद है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 November 2026, पृष्ठ 4