बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

इसीलिए स्वच्छता में गौरव खो बैठा इंदौर…

शास्त्री मार्केट में दोपहर के समय पर फैला हुआ था कचरा, लगा हुआ था ढेर

इसीलिए स्वच्छता में गौरव खो बैठा इंदौर…
इसीलिए स्वच्छता में गौरव खो बैठा इंदौर... (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में घोषित किए गए स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम में इंदौर को सबसे स्वच्छ शहर होने के गौरव से हाथ धोना पड़ा। केंद्र सरकार के इस फैसले से इंदौर में नागरिकों में गुस्सा है। कल शास्त्री मार्केट में दोपहर के समय में कचरा फैला हुआ था। सड़क के किनारे कचरे के ढेर भी लगे हुए थे। अब लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति के कारण ही इंदौर के हाथ से यह गौरव गया है।

इसीलिए स्वच्छता में गौरव खो बैठा इंदौर... – फोटो 2
इसीलिए स्वच्छता में गौरव खो बैठा इंदौर…

वैसे तो नगर निगम की ओर से हर दिन ही सुबह के समय पर ही पूरे शहर में सफाई करने की व्यवस्था की गई है। सड़क पर जो कचरा एकत्रित होता है उसे उठाने के लिए भी निगम के द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इन सारी व्यवस्थाओं के बावजूद हालात खराब हो रहे हैं। स्थिति अब यह हो गई है कि शहर में आसानी से कहीं भी कचरा फैला हुआ दिख जाता है।

कहीं भी कचरे का ढेर लगा हुआ दिख जाता है। बैक लाइन को तो छोड़िए मेन रोड को भी साफ करना निगम के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। शास्त्री मार्केट एक बड़ा व्यावसायिक केंद्र है। इस केंद्र पर दुकानों का पूरा मार्केट बना हुआ है। यहां बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्राहक आते हैं। इस स्थान पर कल दोपहर में कचरा फैला हुआ था।

इसके साथ ही सड़क के किनारे पर कचरे के ढेर भी लगे हुए थे। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नियम के अनुसार कचरा गाड़ी आकर जा चुकी थी। कचरा सफाई की जो व्यवस्था इस बाजार में है वह भी नियम के अनुसार कल भी बनी हुई थी। लेकिन उसके बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में कचरा फैला हुआ था।

इससे यह स्पष्ट होता है कि अब सफाई के प्रति नगर निगम का रुझान कमजोर हो गया है। इस रुझान के कमजोर होने का ही यह परिणाम है कि हमारे हाथ से सफाई का गौरव चला गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 November 2026, पृष्ठ 4