इंदौर-हातोद-देपालपुर सड़क का चौड़ीकरण अब फोरलेन (4-लेन) के रूप में किया जा रहा है। मध्य प्रदेश शासन ने पिछले दिनों करीब 37 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण और चौड़ी करण प्रोजेक्ट के लिए लगभग 745 करोड़ की मंजूरी देने के बाद हाल ही में दीपावली से पहले इसका निर्माण कार्य मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा शुरू भी कर दिया गया है।
इस सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण से बड़ा फायदा यह होगा कि वर्तमान में यह मार्ग 2-लेन है, जिससे यहां आए दिन जाम की स्थिति रहती है। यही नहीं वहीं अब यातायात का दबाव कम करने के लिए इस मार्ग को पूरी तरह से 4-लेन में अपग्रेड इस प्रोजेक्ट का निर्माण लोक निर्माण विभाग के बजाय एमपीआरडीसी के माध्यम से पूरा करवाया जा रहा है।
नए पुल-पुलिया और ब्रिज की भी मिलेगी सौगात
बड़ी बात यह है कि इस परियोजना के तहत यशवंत सागर बांध के पास एक नया पुल भी बनाया जाएगा। यह नया मार्ग बांध को बायपास करते हुए सीधे मिर्जापुर फाटा से जोड़ेगा। वहीं इस सड़क प्रोजेक्ट को सिंहस्थ 2028 की तैयारी से जोड़कर भी देखा जा रहा है। गौरतलब है कि उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर, हातोद, देपालपुर और इंगोरिया के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए इसे प्राथमिकता से तैयार किया जा रहा है।
इंदौर-देपालपुर मार्ग को मिलेगी जाम से राहत
इंदौर-हातोद और देपालपुर के इस पूरे मार्ग के चौड़ा होने से देपालपुर क्षेत्र में लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही उज्जैन, जावरा, नागदा होते हुए राजस्थान और दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर तक पहुंचना भी इससे काफी आसान हो जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

