सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

थाईलैंड गणेश विसर्जन में गूंजी इंदौर के ढोल की धमक

गणेशोत्सव में सामाजिक जागरण और महिला सशक्तिकरण 30 वादकों का दल फुकेट पहुंचीं

थाईलैंड के फुकेट में आयोजित गणपति उत्सव के दौरान इंदौर के श्री हनुमंत ध्वज पथक के कलाकारों ने ढोल बजाकर माहौल में जोश भर दिया। मराठी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ जाधव के साथ ढोल की थाप, गणपति भक्ति और मराठी फिल्म जगत के कलाकारों की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया। हनुमंत ध्वज पथक पहली बार थाईलैंड में प्रस्तुति देने पहुंचा था। करीब 30 वादकों के दल में 10 से 12 युवतियां भी शामिल थीं। कलाकारों ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से भारतीय पारंपरिक वादन की शानदार झलक पेश की और विदेशी धरती पर इंदौर की पथक संस्कृति की पहचान बनाई। शशांक सुरोशे ने उक्त जानकारी दी। गणपतिजी की स्थापना के बाद कार्यक्रम भी आयोजित सामाजिक न.प्र.)। नयापुरा जेलरोड में रोजाना आरती, पूजन और किए जा रहे है। इस बार जागरण और महिला सशक्तिकरण के आयोजन किए जा रहे है। राहुल परेता,नीलेश गौड़,नीरज परेता,पवन बांगर,वीरू बांगर, मयूर व्यास, विनय नंदवाल आयोजन में अपनी भूमिका निभा रहे है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें