आयुक्त क्षितिज सिंघल ने सफाई व्यवस्था निरीक्षण क्रम में झोन 2 वार्ड 69 के अन्तर्गत जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला एवं मालगंज सब्जी मंडी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालगंज सब्जी मंडी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने तथा सब्जी दुकानों पर डस्टबिन की व्यवस्था नहीं होने पर आयुक्त सिंघल द्वारा नाराजगी व्यक्त की। इस पर उन्होंने वार्ड क्रमांक 69 के दरोगा आशीष ऊटवाल का 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

