सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

भारत ने आज दो और स्वर्ण पदक जीते

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में दो गोल्ड जीतकर भारत के नाम अब तक 8 गोल्ड करवा दिए। आज टीम इंडिया ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट में चीन को 238-234…

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में दो गोल्ड जीतकर भारत के नाम अब तक 8 गोल्ड करवा दिए। आज टीम इंडिया ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट में चीन को 238-234 से हराया। इस टीम में ज्योति सुरेखा, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप शामिल हैं। भारत ने 238 अंक के स्कोर के साथ महिला टीम का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बराबर कर दिया। भारत की बेटियों की जीत के बाद चिकिता तनिपार्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने मिक्स्ड फाइनल में भारत को गोल्ड दिलवाया। भारत 8 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज के साथ 54 मेडल जीतकर 9वें स्थान पर है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें