हंसदास मठ बिजासन रोड पर 18 नवम्बर आंवला नवमी को भगवान का अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महंत रामचरणदास महाराज और पवनदास महाराज का सान्निध्य रहेगा। 17 नवम्बर को सुबह अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा और 18 नवम्बर को रामायण पाठ की पूर्णाहुति सुबह होगी। 18 नवम्बर की शाम 6.30 बजे से छप्पन भोग श्रृंगार दर्शन, महाआरती और प्रसादी का आयोजन होगा, भजन संध्या भी होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

