सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गोल्फ में भी सोना-चांदी मिले

17 साल की तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने आज एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। वे महिलाओं की रिकर्व इंडिविजुअल्स कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी…

17 साल की तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने आज एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। वे महिलाओं की रिकर्व इंडिविजुअल्स कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। कुमकुम के गोल्ड से एशियाड में भारत के 17 गोल्ड हो गए। इसके बाद भारत की प्रणवी ने गोल्फ में स्वर्ण पदक जीता और भारत को रजत पदक भी मिला जिसके कारण भारत के 18 गोल्ड सहित 79 पदक हो गए। कुमकुम के पिता अमरावती में मिठाई के डिब्बे बनाने का काम करते है। भारत ने एशियन गेम्स के इतिहास में अब तक 201 गोल्ड जीते हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें