बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

धनगर का तबादला

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम जूनी इंदौर के रूप में काम करने वाले घनश्याम धनगर का राज्य सरकार के द्वारा तबादला कर दिया गया है। उन्हें उज्जैन के सिंहस्थ का…

इंदौर कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम जूनी इंदौर के रूप में काम करने वाले घनश्याम धनगर का राज्य सरकार के द्वारा तबादला कर दिया गया है। उन्हें उज्जैन के सिंहस्थ का उप मेला अधिकारी बनाते हुए उज्जैन में पदस्थ किया गया है। ऐसा माना जाता है कि यह पदस्थापना उज्जैन के संभाग आयुक्त आशीष सिंह की रुचि के चलते हुए सरकार के द्वारा की गई है। ध्यान रहे कि इंदौर में कलेक्टर रह चुके आशीष सिंह के द्वारा बेहतर अधिकारियों को ढूंढ-ढूंढकर उज्जैन में पदस्थ कराया जा रहा है। इस समय उज्जैन में जितने भी अधिकारी पदस्थ हैं वे सभी आशीष सिंह की गुड लिस्ट के अधिकारी हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 4