सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

गच्छाधिपति की अलग-अलग स्थानों पर निश्रा

राजेश जैन युवा ने बताया कि गच्छाधिपति जैनाचार्य विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा जैन समाजजनों को पश्चिमी रिंग रोड स्थित ब्लू लोटस गार्डन, अक्षत गार्डन एवं सुरुचि गार्डन में आयोजित…

राजेश जैन युवा ने बताया कि गच्छाधिपति जैनाचार्य विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा जैन समाजजनों को पश्चिमी रिंग रोड स्थित ब्लू लोटस गार्डन, अक्षत गार्डन एवं सुरुचि गार्डन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मिली। निखिल एवं सोनम इमलीवाला का वरघोड़ा सीमंधर स्वामी जिनालय, स्कीम नं. 71 से निकलकर लोटस गार्डन पहुँचा। गुरुवंदन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विजय कमल एवं सुरेश इमलीवाला ने गुरु पूजन किया। अशोक श्रीश्रीमाल, राबिन जैन सहित अन्य मौजूद थे। राजेश जैन युवा ने बताया कि गुरुदेव के साथ मुनिराज चारित्ररत्न विजय म.सा. एवं अर्हमसेन विजय म.सा. भी थे।

गुमाश्ता नगर में कैलाशदृष्टाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा के भी दर्शन, वंदन किए गए। उक्त जानकारी राजेश–प्रिया जैन युवा ने दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें