भारत गैस के मौजूदा ग्राहक भी अपना पुराना सिलेंडर बदलकर यह नया लाइटवेट सिलेंडर ले सकते हैं, जिसके लिए उन्हें करीब 300 रु. का अतिरिक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।
रिफिल (गैस) की कीमत
इस 10 किलो सिलेंडर में गैस रीफिल कराने का खर्च 14.2 किलो वाले सामान्य सिलेंडर से कम होता है, जो अलग-अलग शहरों के अनुसार लगभग 600 से 700 के बीच बैठता है।
छोटे परिवार और स्टूडेंट के लिए ज्यादा फायदेमंद
यह सिलेंडर विशेष रूप से छोटे परिवारों, छात्रों, वर्किंग प्रोफेशनल्स और किराए पर रहने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन और सुविधाजनक विकल्प है। आप अपने नजदीकी भारत गैस वितरक या हैलो बीपीसीएल ऐप के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




