मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

फ्लाइट डायवर्ट हुई तो इन्दौर आए केन्द्रीय मंत्री

प्रशासन ने कर दी थी चाय-नाश्ते की व्यवस्था, लेकिन विमान से नहीं उतरे

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल कल विमान द्वारा सूरत जा रहे थे। वे सूरत और गुजरात के शहरों में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने जा रहे थे, तभी खराब मौसम और अन्य कारण से उनका विमान इन्दौर डायवर्ट किया गया। फ्लाइट इन्दौर पहुंची, इधर मंत्री के इन्दौर आने की सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली तो जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। विमानतल पर प्रशासन ने चाय और नाश्ते की व्यवस्था की। हालांकि मंत्री विमान से नहीं उतरे। विमान रिफियूल होकर तैयार हो गया था और उड़ान की घोषण हो गई। ऐसे में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश के बाद एयरपोर्ट डायरेक्टर ने मंत्री पाटिल से विमान में जाकर ही मुलाकात की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें