बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

किसान कर रहे हैं सांची दुग्ध संघ घेराव की तैयारी

भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव ने इंदौर सहकारी दुग्ध संघ एवं सांची दुग्ध संघ की किसान विरोधी कार्यप्रणाली पर फिर से कहा कि सांची दुग्ध…

भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव ने इंदौर सहकारी दुग्ध संघ एवं सांची दुग्ध संघ की किसान विरोधी कार्यप्रणाली पर फिर से कहा कि सांची दुग्ध संघ ने जहां उपभोक्ताओं से 3 रु. अतिरिक्त वसूली प्रति लीटर की और किसानों को मात्र 1.20 रु. प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इस मुद्दे पर 26 नवम्बर को सांची दुग्ध संघ मुख्यालय का घेराव किया जाएगा और किसान अब आरपास की लड़ाई लड़ेंगे। इस मुद्दे पर कल के बाद आज सुबह भी अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के बीच बैठक के आयोजन चौपालों पर किए जा रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 4