सर्वोदय बाल विनय मंदिर स्कूल, सदर बाजार में विद्यार्थियों के बीच साइंस एक्जीबिशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विज्ञान विषय पर छोटे मासूम बच्चों से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं।



कई मॉडल दे रहे थे लाइव प्रस्तुति
प्राचार्य सोनाली दुबे ने बताया कि चंद्रयान, सैटेलाइट, वर्किंग ऑफ हार्ट, ग्रीन हाउस, फार्मिंग, नेचुरल फार्मिंग, किडनी का वर्किंग मॉडल, रोबोट का वर्किंग मॉडल, ड्रोन, ग्लोबल वार्मिंग, आइस का थ्रीडी मॉडल, वॉटर साइकल, फ्रॉग की लाइफ साइकल के अलावा सोशल साइंस पर राजवाड़ा, रेड फोर्ट, इंडिया, स्टैच्यू ऑफ वॉरियर, स्कूल मॉडल, स्मार्ट सिटी, जू पार्क, एटीएम, नाऊन, डीजे आदि मॉडल विद्यार्थियों ने बनाकर प्रस्तुत किए।
स्कूल के सारे विद्यार्थियों ने इन मॉडलों को देखा। खासतौर से जो मॉडल वर्किंग कर रहे थे, उन्हें समझने की विद्यार्थियों ने कोशिश की और जिन विद्यार्थियों ने ये मॉडल बनाए, उनकी प्रशंसा भी की गई। प्राचार्य सहित अध्यापकों ने सभी विद्यार्थियों की मेहनत को सराहा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




