सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जंगल की थीम पर गणेशजी की स्थापना

जयरामपुर कॉलोनी के श्री गणेश पंडाल में गणेशजी की स्थापना 43वें वर्ष में की गई। इस बार पर्यावरण संरक्षण जंगल की थीम दी गई। भगवान पहाडों पर दिखाई दे रहे…

जयरामपुर कॉलोनी के श्री गणेश पंडाल में गणेशजी की स्थापना 43वें वर्ष में की गई। इस बार पर्यावरण संरक्षण जंगल की थीम दी गई। भगवान पहाडों पर दिखाई दे रहे है। गणेशजी के पंडाल में दो मूषक भी द्वारपाल के रूप में दिख रहे है। पेड़ पौधों, झरनों, मोर, तितलियों, हिरण,हाथी, कबूतर, तोतों, वानर और हरियाली के बीच श्री गणेशजी बैलगाड़ी पर सवार,खेत मे घूमते,झूले पर झूलते, कावड़ लेकर भी चलते एवं भगवान जगन्नाथजी के भी पंडाल में दर्शन हो रहे है। अनिल आगा ने बताया कि पर्यावरण को लेकर थीम पर मूर्तरूप दिया गया है। बंगाली कारिगरों ने डिजाइन तैयार की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें