मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कल से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कांफ्रोंस

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के संयुक्त तत्वावधान में कल से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेन्टर में दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कांफ्रोंस का…

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के संयुक्त तत्वावधान में कल से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेन्टर में दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कांफ्रोंस का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में भारत के मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), मुख्य न्यायाधीश, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष, पश्चिमी क्षेत्र के उच्च न्यायालयों के विधिक सेवा समितियों के अध्यक्ष और पश्चिमी क्षेत्र के राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों के सदस्य सचिव, न्यायिक अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठजन शामिल होंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें