प्रसिद्ध गायक दिलजीत दौसांझ का कल इन्दौर में शो आयोजित किया गया। शो को लेकर लोगों की दीवानगी चरम पर थी। सी-21 स्थित मैदान पर आयोजित यह कार्यक्रम बायपास ब्रिज से भी नजर आ रहा था। एक युवक सीढ़ी लेकर ब्रिज पर खडा हो गया।


पिछली बार जब दिलजीत का शो यहां आयोजित हुआ था तो स्टेज का मुंह ब्रिज से विपरित दिशा में रखा गया था। इस बार आयोजकों ने ब्रिज की ओर स्टेज का मुंह रखा था।
ऐसे में पुलिस को भी पता था कि ब्रिज पर भीड़ हो जाएगी इसलिए शाम से ही पुलिसबल ब्रिज पर तैनात था, ब्रिज पर जाम नहीं लगे इसलिए पुलिस किसी को भी ब्रिज पर रुकने नहीं दे रही थी लेकिन शो के अंतिम चरण में जब लोगों की भीड़ ब्रिज पर नजर आई तो मामला आऊट ऑफ कंट्रोल हो गया।
कुछ लोग ब्रिज पर वाहन लगाकर उसके ऊपर ही खड़े हो गए तो एक युवक ने तो ब्रिज पर बड़ी सीढ़ी लगा ली। दूसरी ओर कार्यक्रम शुरू होने से पहले बड़ा सांप भी नजर आया। हालांकि एक युवक ने सांप को रेस्क्यू कर दिया।
कार्यक्रम में बनी हेल्प डेस्क पर भी लोगों की भीड़ नजर आई। बताया जा रहा है कि कई लोगों के मोबाइल भी गुम हो गए थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

