बॉलीवुड के ‘भाईजान' सलमान खान हाल ही में स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट पर अपनी पोस्ट की वजह से काफी चर्चा में रहे। वहीं अब सुपरस्टार ने आज सुबह वर्कआउट के बाद अपनी कुछ लीन और स्लिम बॉडी वाली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। सलमान खान द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एक्टर अपनी शर्ट और टैंक टॉप उतारकर शीशे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही अपने रिप्ड एब्स और स्ट्रॉन्ग बाइसेप्स भी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, ‘सलमान खान डर गया… और आगे कहा, ' हम्मम… जो डर गया, वो मर गया।’
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






