मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

डाक जीवन बीमा के डायरेक्ट एजेंट्स चयन के लिए साक्षात्कार होंगे

न.प्र.)। संचार मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन इंदौर नगर संभाग, डाक विभाग द्वारा डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं के व्यवसाय विस्तार के लिए आकर्षक इंसेंटिव एवं…

न.प्र.)। संचार मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन इंदौर नगर संभाग, डाक विभाग द्वारा डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं के व्यवसाय विस्तार के लिए आकर्षक इंसेंटिव एवं कमीशन के आधार पर डायरेक्ट एजेंट्स का चयन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 19 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे से किया जाएगा। इंदौर संभाग प्रवर अधीक्षक डाकघर से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित एजेंट डाक विभाग की लोकप्रिय एवं बेहतर रिटर्न देने वाली डाक जीवन बीमा तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं व्यवसाय अर्जन का कार्य करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें