इन्दौर में 150 से अधिक अलग- अलग क्षेत्र के अलग-अलग घाटों पर कल रविवार की शाम अस्त होते भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और खुशहाली की कामना की। आज भी अलसुबह से श्रद्धालु और समाजजनों द्वारा कुण्ड पर पहुंचकर उदय होते भगवान सूर्य का पूजन और अर्घ्य देने के आयोजन किया गया। कल के बाद आज भी छठ गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। बिहार और पूर्वांचल संस्कृति की छटा दिखाई दी। आज सुबह भगवान सूर्य के पूजन, अर्घ्य और छठ गीतों के बाद छठ महोत्सव का समापन हुआ।








यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

