मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बाइक से शोर मचाने का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बाइक का एक्सीलेटर खींचकर तेज शोर मचाने से मना करने पर तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी वारदात को…

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में बाइक का एक्सीलेटर खींचकर तेज शोर मचाने से मना करने पर तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना टापू नगर इलाके में घटित हुई। यहां रहने वाले 20 वर्षीय रोहन पिता किशन ने जब आरोपियों हिमांशु, देवा और राज को अपनी मोटरसाइकिल से बार-बार एक्सीलेटर देकर तेज शोर करने से मना किया, तो आरोपी विवाद करने लगे। उस वक्त तो आरोपी मौके से चले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद रंजिश रखकर तीनों आरोपी वापस लौटे और रोहन को अकेला पाकर उस पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने विवाद करते हुए धारदार चाकू निकालकर रोहन पर वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें