बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अन्नपूर्णा क्षेत्र में चाट चौपाटी बनाने के लिए भारत सरकार ने दिए 4 करोड़

अब निगम ठेका देकर कराएगा निर्माण

अन्नपूर्णा में नागरिकों की सुविधा के लिए खाने-पीने के सामान की चौपाटी बनाई जाएगी। इसके लिए भारत सरकार के द्वारा 4 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इस राशि से अब नगर निगम के द्वारा ठेका देकर काम करवाया जाएगा।

वैसे तो नगर निगम बहुत समय से यह कोशिश कर रहा था कि अन्नपूर्णा क्षेत्र में भी एक चाट चौपाटी का निर्माण हो जाए। जिस तरह शहर के मध्य क्षेत्र में सराफा में लोग चौपाटी पर खाने के लिए पहुंचते हैं, उसी तरह अन्नपूर्णा क्षेत्र के लोगों को सराफा तक जाने की जरूरत नहीं पड़े।

इन लोगों को उनके क्षेत्र में ही सारे व्यंजन आसानी के साथ सुविधापूर्ण तरीके से उपलब्ध हो सकें। इसके लिए निगम के द्वारा योजना भी तैयार कर ली गई थी लेकिन योजना का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा था। अब भारत सरकार के द्वारा इस योजना के क्रियान्वयन के लिए 4 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर नगर निगम को दे दी गई है।

यह राशि भारत सरकार से मिल जाने पर नगर निगम के लिए इस चौपाटी का निर्माण आसान हो गया है। अब नगर निगम के द्वारा चौपाटी का निर्माण करने के लिए योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना का क्रियान्वयन करने के लिए ठेकेदार एजेंसी के चयन की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि हमारी इच्छा तो शहर के हर क्षेत्र में अलग-अलग व्यवस्थित चौपाटी का निर्माण कर देने की है। इसके लिए स्थान के चयन की कोशिश लगातार की जा रही है। इस कोशिश के बीच अब सबसे पहले अन्नपूर्णा क्षेत्र के नागरिकों को यह सौगात मिल सकेगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 4