सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

और गोल्ड मिले

भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास में रिकर्व कैटेगरी में पहली बार गोल्ड जीता। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम की टीम ने 10 बार की ओलिंपिक चैंपियन साउथ…

भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स के इतिहास में रिकर्व कैटेगरी में पहली बार गोल्ड जीता। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम की टीम ने 10 बार की ओलिंपिक चैंपियन साउथ कोरिया को 5-3 से हराया। रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में कुमकुम मोहोड और धीरज बोम्मादेवरा की जोड़ी ने रजत पदक जीता। इसी तरह भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने 75 किग्रा वर्ग में भारत को गोल्ड दिलाया। वे मैरी कॉम के बाद एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली दूसरी महिला बॉक्सर बन गईं। खास बात यह है कि आज लवलीना का जन्मदिन भी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें