श्री अग्रसेन महासभा का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव इस बार म्यूजिकल तम्बोला, भगवान श्रीनाथजी को 56 भोग समर्पण, श्रृंगार दर्शन एवं महाआरती के साथ मंगलवार 17 नवम्बर को शाम 7 बजे से बायपास स्थित संपत पैलेस गार्डन पर मनाया जाएगा।
राजेश जिंदल, अनूप सिंघल, प्रमोद बिंदल, अशोक तेलवाला ने बताया कि धार्मिक तम्बोला आयोजन का आकर्षण इसलिए रहेगा कि विजेताओं को हौंडा एक्टिवा, एलईडी टीवी, 100 ग्राम चांदी एवं 2 स्वर्ण सिक्कों सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार भी हाथोहाथ दिए जाएँगे।
आयोजन से राजेश मित्तल चौधरी, उषा-राजेश बंसल, आशा-प्रमोद बिंदल, अर्चना- राजेश जिंदल, पूजा-अनूप सिंघल,राधा- अशोक अग्रवाल जुड़े है। विजेताओं को समाजसेवी राजेश गर्ग केटी, विष्णु बिंदल, विनोद सिंघानिया के सौजन्य से पुरस्कार दिए जाएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





