बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अग्रसेन महासभा का आज अन्नकूट एवं मिलन

श्री अग्रसेन महासभा का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव इस बार म्यूजिकल तम्बोला, भगवान श्रीनाथजी को 56 भोग समर्पण, श्रृंगार दर्शन एवं महाआरती के साथ आज शाम 7 बजे…

श्री अग्रसेन महासभा का दीपावली मिलन समारोह एवं अन्नकूट महोत्सव इस बार म्यूजिकल तम्बोला, भगवान श्रीनाथजी को 56 भोग समर्पण, श्रृंगार दर्शन एवं महाआरती के साथ आज शाम 7 बजे से बायपास सम्पत गार्डन पर होगा। राजेशजिंदल, अनूप सिंघल, राजेश बंसल, प्रमोद बिंदल, अशोक तेलवाला, राजेश चौधरी ने बताया कि धार्मिक तम्बोला खिलाया जाएगा जिसमें विजेताओं को हौंडा एक्टिवा, एलईडी टीवी, 100 ग्राम चांदी एवं 2 स्वर्ण सिक्कों सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार भी हाथो हाथ दिए जाएँगे। अर्चना-राजेश जिंदल, पूजा-अनूप सिंघल, उषा-राजेश बंसल, आशा-प्रमोद बिंदल एवं राधा-अशोक अग्रवाल भी जिम्मेदारी निभा रहे है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 17 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 November 2026, पृष्ठ 4