मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अग्रसेन ग्रुप ने इस साल भी वितरित की बालिकाओं को सायकल

अग्रसेन सोशल ग्रुप ने इस वर्ष भी बालिकाओं को साइकिल वितरण समारोह अविनाशी अखण्ड धाम आश्रम एयरपोर्ट रोड पर आयोजित किया। अग्रवाल समाज की 20 एवं अन्य समाजों की 5…

अग्रसेन सोशल ग्रुप ने इस वर्ष भी बालिकाओं को साइकिल वितरण समारोह अविनाशी अखण्ड धाम आश्रम एयरपोर्ट रोड पर आयोजित किया। अग्रवाल समाज की 20 एवं अन्य समाजों की 5 बालिकाओं को यह सायकलें वितरित की गई। शिव जिंदल, राजेश गर्ग, कमलेश मित्तल ने बताया कि अब तक 22 सालों में 1000 सायकलों का वितरण बालिकाओं को किया जा चुका है। सायकल वितरण के बाद संतों, बालिकाओं और बालिकाओं के परिजनों के अलावा ग्रुप सदस्यों के लिए अखंड धाम में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान शिव जिंदल, राजेश गर्ग, कमलेश मित्तल, अरविन्द बागडी, संजय मंगल, जगदीश गोयल, राजकुमार बंसल, राजू बंसल, सतीश गोयल, सत्येन्द्र जोशी, पवन बद्रुका विशाल बद्रुका सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें