सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

फेयर के ड्रॉ में 51 क्रेता विजेता

श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट में आयोजित पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर में देशभर से आए थोक व्यापारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी की। इस दौरान ‘बम्पर अमृत…

श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट में आयोजित पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर में देशभर से आए थोक व्यापारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी की। इस दौरान ‘बम्पर अमृत उपहार योजना’ के दूसरे डेली ड्रॉ में 51 क्रेता व्यापारियों को विजेता घोषित कर उपहार प्रदान किए गए। प्रमुख विजेताओं में टीवीएस स्पोर्ट्स के विजेता प्रेमराज चंपालाल, सैमसंग टैबलेट के विजेता रमेशकुमार मदनलाल, सैमसंग मोबाइल के विजेता विजेन्द्र, वाटर डिस्पेंसर के विजेता गणगौर, कपल ट्रॉली बैग के विजेता भूपेन्द्र क्लॉथ तथा इंडक्शन प्रेस के विजेता विश्वास आष्टा शामिल हैं। डेली ड्रॉ में इंदौर सहित महू, आष्टा, खरगोन, उज्जैन, धार, ग्वालियर, देवास, दमोह, गुना सहित 20 से अधिक शहरों के व्यापारियों का चयन हुआ है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें