भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में एफबीआई ने गिरफ्तार किया है। हिमांशु पर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में मर्डर, हत्या की कोशिश, रंगदारी और हथियारों की तस्करी जैसे करीब 30 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। इंटरपोल ने उसके खिलाफ 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। हरियाणा पुलिस ने उस पर 2.5 लाख और दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। हिमांशु पर यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग करने का आरोप है। उसे नीरज बवाना गैंग का करीबी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कट्टर विरोधी बताया जाता है। अमेरिका में हिमांशु के साथी गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को भी पकड़ा गया। उस पर दिल्ली-हरियाणा और पंजाब 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, रंगदारी जैसे केस शामिल है। इसके अलावा नीरज का नाम साल 2019 में फरीदाबाद में कांग्रेस नेता विकास चौधरी के मर्डर में आ चुका है। ये हिमांशु भाऊ के साथ गैंग ऑपरेट करता है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





