गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पुराने विवाद को लेकर दबंगई

बदमाशों ने घर के कांच और सीसीटीवी कैमरे तोड़े, पड़ोसी के घर भी किया पथराव

पुराने विवाद को लेकर दबंगई

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के गणेश नगर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर उपद्रव और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। गाली- गलौज का विरोध करने पर बदमाशों ने घर पर जमकर पथराव किया, जिससे खिड़कियां और सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र के गणेश नगर स्थित इनसाइड फार्म हाउस की है। फरियादी चेतन पिता जितेन्द्र यादव,

सोना-चांदी के आज के भाव

फिजिकल भाव 1 बजे ओपन होता है

निवासी गणेश नगर ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कॉलोनी में रहने वाला अभय गोसर उसके घर के बाहर आया और पुराने किसी विवाद को लेकर गालियां देने लगा। जब चेतन और उसके परिजनों ने अभय को गाली देने से मना किया, तो वह भड़क गया और उसने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। सभी आरोपी मिलकर गालियां देने लगे। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो अभय गोसर और उसके साथियों ने गुस्से में आकर पथराव शुरू कर दिया। बदमाशों ने पथराव कर चेतन के घर की खिड़कियों के कांच और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ कर दी।

एमसीएक्स 144270 एमसीएक्स 203600 निर्मल वर्मा घुंघरू

आतंक यहीं नहीं थमा आरोपियों ने पास ही रहने वाले पड़ोसी निशांत पाठक के घर की खिड़की पर भी पत्थर बरसाकर नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 22 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9