शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

हत्याकांड मामले में परमार ने सौंपा ज्ञापन

रक्षित चौखंडे हत्याकांड मामले में बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने साथियों और परिवार के साथ मिलकर कल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर चार बहनों के इकलौते…

हत्याकांड मामले में परमार ने सौंपा ज्ञापन

रक्षित चौखंडे हत्याकांड मामले में बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने साथियों और परिवार के साथ मिलकर कल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर चार बहनों के इकलौते भाई की मौत पर गंभीर सवाल उठाए। अधिकारियों से कहा कि न्याय के इंतजार में परिजन क्यों भटक रहे हैं। परिवार का इकलौता चिराग बुझ चुका है। इस मामले में निष्पक्ष जांच हो, सुनवाई फास्ट ट्रेक में चले और जेल में कथित वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है उसकी भी जांच होना चाहिए। सार्वजनिक कार्यक्रम में गोलीबारी की नौबत क्यों आई, क्या लोगों के सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा कब मिलेगी जैसे कई सवाल उठाए गए। यह भी कहा कि छोटी बालिका को बचाने में रक्षित चौखंडे को गोली लगी और उनकी मृत्यु हुई। मामले में आरोपियों के नाम लिए गए।

महिला पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपते लोग

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 24 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 6