मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कैफे में दो गुट भिड़े,पार्किंग में जमकर मारपीट

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक कैफे में आपसी बात को लेकर युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि पार्किंग क्षेत्र में दोनों पक्षों के…

कैफे में दो गुट भिड़े,पार्किंग में जमकर मारपीट

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक कैफे में आपसी बात को लेकर युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि पार्किंग क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह पूरी घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र के अपोलो गोल्ड प्राइम बिल्डिंग के एक कैफे में देर रात घटी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कैफे में तीन से चार युवक पहुंचे थे, जिनका किसी बात पर वहां के स्टाफ से विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ अन्य युवकों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिससे स्थिति और बिगड़ गई और दोनों गुटों के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई। ? देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और कैफे की पार्किंग में युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने युवकों को शांत कराने और रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आने से पहले ही सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। प्रारंभिक छानबीन में विवाद में शामिल कुछ युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस वायरल हो रहे वीडियो के तकनीकी फुटेज की मदद से युवकों की पहचान कर रही है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 10