मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

चोरों का आतंक, सूने मकानों के ताले तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात उड़ाए

इंदौर। एरोड्रम और तिलक नगर थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग चोरियों की वारदातें सामने आई हैं, जहां अज्ञात बदमाश घरों के ताले और अलमारियां तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के…

इंदौर। एरोड्रम और तिलक नगर थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग चोरियों की वारदातें सामने आई हैं, जहां अज्ञात बदमाश घरों के ताले और अलमारियां तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एरोड्रम थाना क्षेत्र के आइडिया मल्टी बिल्डिंग, स्कीम नंबर 155 में रहने वाले शिवपाल वर्मा पिता रामतीरथ वर्मा के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोला। बदमाशों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए घर के अंदर प्रवेश किया और अलमारी व सामान को खंगाला। फरियादी के अनुसार, चोर उनके घर से एक पुरानी इस्तेमालशुदा सोने की कान की बाली, एक पुरानी इस्तेमालशुदा सोने के गले का हार का सेट, चांदी की दो पायलों का सेट, सोने से बनी मां सरस्वती की मूर्ति और 25,000 रुपये नकद चुरा ले गए। वहीं, दूसरी घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र की है, जहां परिचारिका नगर ब्लॉक-ए स्थित ग्रीन लैंड अपार्टमेंट में रहने वाली कुसुम पति संजय गुप्ता के घर चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। फरियादी कुसुम ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाश उनके घर की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे बेशकीमती जेवरात और नगदी चुरा ले गए। चोरी गए सामान में चांदी के तीन जोड़ी पायल, चांदी के गणेश जी की मूर्ति, चांदी के 10 सिक्के, चांदी की दो चेन, चांदी का ब्रेसलेट, चांदी की बिछिया, नाक की एक लौंग, सोने की एक नथ, सोने के कान की बालियों का एक जोड़ा, सोने का एक मंगलसूत्र और पैंडल शामिल है। इसके अलावा, चोरों ने घर के अन्य कमरों से भी एक जोड़ी चांदी की पायल, कान के टाप्स, सोने की एक अंगूठी और लगभग 85,000 रुपये नकद चोरी कर लिए। दोनों ही मामलों की सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों के सुराग मिल सकें और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9