ग्राम पंचायत नैनोद जिला इंदौर के सरपंच सुरेन्द्रसिंह सोलंकी ने गांधी नगर थाना प्रभारी को पत्र लिखा, जिसमें पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। पत्र में यह भी लिखा गया कि राजेश चंदेल ने ग्राम कोर्डियाबर्डी स्थित पेनजान फार्म हाऊस का प्लाट नम्बर 104- ए की सम्पत्तिकर की रसीद ग्राम पंचायत से कटवाकर किसी अन्य को रजिस्ट्री 2024 में कर दी गई। सरपंच ने यह भी लिखा कि भवन कर रिकार्ड निरीक्षण किया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा राजेश चंदेल के नाम कोर्डियाबर्डी पेनजान फार्म हाऊस का कोई खाता नहीं खोला गया है और सम्पत्ति कर की कोई रसीद भी नहीं काटी गई है। इसी आधार पर सरपंच ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में किसी बहादुर को भी रजिस्ट्री कर दी गई थी। जानकारों का यह भी कहना है कि सम्पत्ति की मूल स्वामी तृप्ता अरोरा हाल निवासी दिल्ली है। इस मामले में कलेक्टर में भी शिकायत की गई थी तभी एसडीएम ने पंचायत से रिकार्ड मांगा था। उसी के बाद सरपंच ने नैनोद कार्यालय का रिकार्ड खंगाला था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



