तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के मोरोद में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां भाईदूज में शामिल होने आए आर्मी के सेवानिवृत्त कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत साइलेंट हार्ट अटैक के कारण हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक रतन लाल पिता पालटूलाल (62) निवासी
साइलेंट अटैक
अहमद नगर, महाराष्ट्र, सेना
की आशंका
से सेवानिवृत्त थे। वे इंदौर के मोरोद इलाके में अपने समाज के एक भाईदूज कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। कार्यक्रम के दौरान वे पंडाल में कुर्सी पर बैठे हुए थे, तभी अचानक वे नीचे गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी हालत देखी और बिना देर किए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक प्राथमिक रूप से मौत की वजह साइलेंट अटैक होना प्रतीत हो रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

