इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने 35 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ विवाह का झूठा आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में अपने वादे से मुकर जाने के आरोप में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने एरोड्रम थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी उन्नत अस्तोलिया निवासी पलास परिसर, सिलिकॉन सिटी ने उसे लंबे समय तक शादी करने का झांसा दिया। विवाह का प्रलोभन देकर आरोपी ने उसकी सहमति के बिना और धोखे में रखकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकर गया और साफ इनकार कर दिया। ठगी और विश्वासघात का अहसास होने पर पीड़िता ने थाने का रुख किया। एरोड्रम पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उन्नत अस्तोलिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



