खजराना पुलिस ने पोर्टल की सहायता से सात गुम मोबाइल फोन ढूंढने की कार्रवाई की। तकनीकी दक्षता के साथ त्वरित कार्यवाही कर मोबाइल फोन बरामद कर वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए। थाना प्रभारी मनोजसिंह सेंधव के नेतृत्व में थाना की टीम ने यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की और सात फोन सपना चौहान, तरुण तिवारी, आनंद डोंगरे, आशीष सिंदल, बुद्धिप्रकाश शर्मा, पूनम साहू, महेश सोलंकी को वापस लौटाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



