दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता नेहा बोरा की एक तस्वीर वायरल हुई। इसमें वो बैरिकेड पर चढ़े एक महिला कांस्टेबल की वर्दी पकड़े दिखाई दी थीं। अब इस महिला कांस्टेबल नीतू ने बताया कि नेहा बोहरा ने उनकी वर्दी का कॉलर पकड़ लिया और नाखून से हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी। इस झड़प में कांस्टेबल नीतू के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट भी कराया गया। नीतू ने बताया कि मुझे अब गालियां दी जा रही हैं। अगर प्रोटेस्ट में शामिल होने वाली महिलाएं हैं, तो क्या हम पुलिसकर्मी महिला नहीं हैं? हमारे साथ तैनात महिला पुलिसकर्मियों को गालियां दी जा रही हैं और मारपीट की जा रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



