रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
कार की हवा निकालने के शक में घर में घुसा चालक, महिला को दी जान से मारने की धमकी घर के कांच फोड़े, फिर धमकी- तेरा भाई अकेला मिला तो जान से खत्म कर देंगे ऑटो में जबरन बैठे बदमाश, पुरानी रंजिश में चालक को स्कूल के पीछे ले जाकर डंडों से पीटा बड़गोंदा में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत, साथ बैठी महिला गंभीर मटन दुकान संचालक निकला गांजा तस्कर, दो आरोपियों से 2.3 किलो गांजा जब्त स्विफ्ट कार में ले जा रहे थे 32 किलो गांजा, इंदौर नारकोटिक्स विंग ने दो युवकों को पकड़ा दुकान लगाने के नाम पर मांगी वसूली, मना किया तो दो युवकों पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार 1100 किमी पैदल यात्रा कर चुके चित्रकार अरविंद आचार्य फिर निकले राम वनगमन पथ पर पद्मावती वेंकटेश भगवान को लगा छप्पन भोग, अन्नकूट महोत्सव में देर रात तक चले भजन भावसार समाज के अध्यक्ष बने विपिन भावसार, निर्विरोध चुने गए
अपराध

घर के कांच फोड़े, फिर धमकी- तेरा भाई अकेला मिला तो जान से खत्म कर देंगे

एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित सबनीश बाग में एक घर के बाहर खिड़कियों के कांच फोड़कर तोड़फोड़ और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है।

एमजी रोड थाना क्षेत्र स्थित सबनीश बाग में एक घर के बाहर खिड़कियों के कांच फोड़कर तोड़फोड़ और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फरियादी महिला और उनकी भाभी के साथ अभद्रता की और जाते-जाते उनके भाई को अकेला मिलने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमजी रोड पुलिस के अनुसार, सबनीश बाग निवासी फरियादी आरती जरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह चेतन कॉम्प्लेक्स काछी मोहल्ला स्थित अपने भाई के घर गई थीं। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि जूनी इंदौर निवासी आरोपी गुलशन और लक्की घर के बाहर खिड़कियों के कांच फोड़ रहे थे। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर फरियादी की भाभी भावना बाहर निकलीं, तो आरोपी दोनों महिलाओं से गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपी यह धमकी देते हुए मौके से भाग गए कि आज तो सिर्फ कांच ही फोड़े हैं, तेरा भाई कहीं अकेला मिला तो उसे जान से खत्म कर देंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 29 November 2026, पृष्ठ 12