रविवार, 29 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
कार की हवा निकालने के शक में घर में घुसा चालक, महिला को दी जान से मारने की धमकी घर के कांच फोड़े, फिर धमकी- तेरा भाई अकेला मिला तो जान से खत्म कर देंगे ऑटो में जबरन बैठे बदमाश, पुरानी रंजिश में चालक को स्कूल के पीछे ले जाकर डंडों से पीटा बड़गोंदा में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत, साथ बैठी महिला गंभीर मटन दुकान संचालक निकला गांजा तस्कर, दो आरोपियों से 2.3 किलो गांजा जब्त स्विफ्ट कार में ले जा रहे थे 32 किलो गांजा, इंदौर नारकोटिक्स विंग ने दो युवकों को पकड़ा दुकान लगाने के नाम पर मांगी वसूली, मना किया तो दो युवकों पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार 1100 किमी पैदल यात्रा कर चुके चित्रकार अरविंद आचार्य फिर निकले राम वनगमन पथ पर पद्मावती वेंकटेश भगवान को लगा छप्पन भोग, अन्नकूट महोत्सव में देर रात तक चले भजन भावसार समाज के अध्यक्ष बने विपिन भावसार, निर्विरोध चुने गए
अपराध

ऑटो में जबरन बैठे बदमाश, पुरानी रंजिश में चालक को स्कूल के पीछे ले जाकर डंडों से पीटा

बाणगंगा थाना क्षेत्र में ऑटो चालक को अगवा कर सरकारी स्कूल के पीछे ले जाकर डंडे और हाथ-मुक्कों से पीटा।

बाणगंगा थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा चालक को अगवा कर पुरानी रंजिश के चलते मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ऑटो चालक को सरकारी स्कूल के पीछे ले जाकर गाली-गलौज की और लकड़ी के डंडे तथा हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी समेत उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाणगंगा पुलिस के अनुसार, नरवल निवासी फरियादी अनिल पिता परसराम साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने ऑटो रिक्शा से बाणेश्वर कुंड के पास सवारी उतारकर शनि मंदिर से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी सौम्य तिवारी निवासी वृंदावन कॉलोनी अपने दो साथियों के साथ आया और जबरन ऑटो में बैठ गया। आरोपी और उसके दोस्त फरियादी को उसके घर के पास स्थित सरकारी स्कूल के पीछे वृंदावन कॉलोनी ले गए। वहां पुरानी बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब फरियादी ने विरोध किया, तो सौम्य तिवारी ने लकड़ी के डंडे से और उसके साथियों ने हाथ-मुक्कों से उनके साथ मारपीट की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 29 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 29 November 2026, पृष्ठ 12