चंदन नगर पुलिस ने धार रोड स्थित एक सुनसान खंडहर से एक शातिर तस्कर को दबोचा है, जिसके कब्जे से लाखों रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद की गई है।
चंदन नगर पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली खास सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कलारिया धार रोड स्थित प्लेथिको कंपनी के पास बने एक खंडहरनुमा कमरे पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद एक संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया, जिसे मुस्तैद टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम शकील पिता बाबू खान, निवासी काली पुलिया के पास, आजाद नगर बताया। पुलिस ने जब आरोपी की जामा तलाशी ली, तो उसके कब्जे से कुल 22.42 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स जब्त की गई। अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय बाजार में इस जब्तशुदा ड्रग्स की कीमत लगभग 2,20,000 रुपए आंकी गई है।
चंदन नगर थाना पुलिस ने आरोपी शकील के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

