बुधवार, 18 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

विवाहिता और इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाकर जान दी

पति नींद से जागा तो फंदे पर लटकी मिली

विवाहिता और इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाकर जान दी
विवाहिता और इलेक्ट्रीशियन ने फांसी लगाकर जान दी (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

बाणगंगा और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जहां एक विवाहिता और एक इलेक्ट्रीशियन ने अज्ञात कारणों के चलते फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बाणगंगा थाना क्षेत्र के नंदबाग में रहने वाली किरण पति रामनारायण (32) ने अपने घर में फांसी लगा ली। मृतका का मायका भी पास ही में है और उनके पति पेशे से ड्राइवर हैं। परिजनों ने बताया कि रात को परिवार के सभी सदस्यों से सामान्य बातचीत करने के बाद वे सोने चले गए थे। रात करीब 2 बजे जब पति की नींद खुली, तो उन्होंने किरण को फंदे पर लटका पाया।

परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

दूसरी घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है, जहां निखिलेश पिता नंदकिशोर (36) निवासी स्कीम 78 ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। मृतक पेशे से इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लसूड़िया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और आत्महत्या के असल कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 November 2026, पृष्ठ 12