सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

अल्टो में शराब तस्करी…दो धराए

आबकारी विभाग ने देपालपुर-सांवेर रोड पर मुकाता तालाब के पास से कार में शराब ले जा रहे दो युवकों को पकडा है। पुलिस ने 10 पेटी शराब जब्त की है।…

अल्टो में शराब तस्करी…दो धराए

आबकारी विभाग ने देपालपुर-सांवेर रोड पर मुकाता तालाब के पास से कार में शराब ले जा रहे दो युवकों को पकडा है। पुलिस ने 10 पेटी शराब जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सफेद रंग की अल्टो कार क्रमांक एमपी 09 सीटी 4613 से शराब का परिवहन किया जा रहा है। आबकारी टीम ने मुकाता तालाब के पास घेराबंदी कर कार को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 5 पेटी देसी प्लेन मदिरा और 5 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की बरामद हुई। मामले में काजू चौहान और विजय चौधरी को हिरासत में लिया गया। आबकारी विभाग अब आगामी जांच कर रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 10