मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

पुरानी रंजिश में तीन युवकों पर चाकू से हमला

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र की मथुरा कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें बदमाशों ने चाकू से हमला कर तीन युवकों…

पुरानी रंजिश में तीन युवकों पर चाकू से हमला

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र की मथुरा कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें बदमाशों ने चाकू से हमला कर तीन युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में एक पक्ष के खलील, वसीम और रेहान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपियों जैद, जुबैर, फिरोज और रईस ने पुरानी रंजिश के चलते इन युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए एमवायएच भिजवाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9