मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

एमडी ड्रग्स के साथ ज्वेलरी दुकान का कर्मचारी धराया

शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शांतिपथ…

एमडी ड्रग्स के साथ ज्वेलरी दुकान का कर्मचारी धराया

शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शांतिपथ चौराहा स्थित शिवालय मार्ग से घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जिसके कब्जे से 12.33 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। पकड़ा गया आरोपी रानीपुर में एक ज्वेलरी की दुकान पर काम करता है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग पर तैनात थी। उसी दौरान शिवालय मार्ग, शांतिपथ चौराहा के पास एक युवक पैदल जाता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस वाहन को करने लगा। संदेह होने पर टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे रोक लिया। ? पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिषभ चौहान निवासी परदेशीपुरा बताया। जब उसके पास मौजूद काले रंग के बैग की तलाशी ली गई, तो उसके अंदर से 12.33 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जप्त की गई ड्रग्स और सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,20,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रिषभ आठवीं तक शिक्षित है और रानीपुरा स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर काम करता है। आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है; उसके खिलाफ थाना परदेशीपुरा में मारपीट व अन्य धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज है। ? थाना अपराध शाखा इंदौर में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से यह

शांतिपथ चौराहा के पास से पकड़ाया आरोपी,बैग में छिपाकर ले जा रहा था 1.20 लाख की ड्रग्स

देखते ही घबराने लगा और भागने की कोशिश पूछताछ कर रही है कि वह यह ड्रग्स कहां से खरीदकर लाया था और इंदौर में किसे सप्लाई करने जा रहा था। इस नेटवर्क के अन्य गिरोहों व सप्लायरों के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 13 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12