क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व में पकड़े गए तस्कर के नेटवर्क से जुड़े फरार सह आरोपी गोलू उर्फ शुभम निवासी विजयनगर को दबोच लिया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से ही विजयनगर थाने में मारपीट और अड़ीबाजी का आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।
क्राइम ब्रांच के अनुसार, बीते 10 नवंबर को एमआर-04 रोड भंडारी ब्रिज के पास से आरोपी आकाश चिलेगिया को 4.503 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी आकाश ने गांजा तस्करी के इस सिंडिकेट में गोलू उर्फ शुभम की संलिप्तता का खुलासा किया था, जो तभी से फरार चल रहा था।
क्राइम ब्रांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से दबिश देकर फरार आरोपी गोलू को धर दबोचा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

