सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मृत बेटे के नाम पर बुजुर्ग पिता से अवैध वसूली, 25 लाख लेने के बाद भी मांग रहा था और रकम

इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी मृत युवक के नाम पर उसके बुजुर्ग पिता को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने…

इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी मृत युवक के नाम पर उसके बुजुर्ग पिता को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने समझौते के तहत पहले ही 25 लाख रुपये ऐंठ लिए थे, इसके बावजूद वह और पैसों की मांग कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने बुजुर्ग को रास्ते में रोककर नकदी छीन ली और पूरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी।

रास्ते

पुलिस ने पीड़ित की

में रोककर

शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर

छीने 10 हजार,

लिया है।

परिवार को दी जान

पुलिस के अनुसार, विनय नगर

से मारने की

निवासी 73 वर्षीय वृद्ध

धमकी

सुरेश पिता बखतराम घनानी ने अन्नपूर्णा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके बड़े बेटे गिरीश का निधन वर्ष 2012 में हो चुका है। बेटे की मौत के बाद से ही द्वारकापुरी निवासी अज्जु पंडित उर्फ अजय पिता विजय दुबे लगातार उनके घर पर आता था और यह कहकर पैसों की मांग करता था कि मृतक गिरीश ने उससे उधार पैसे लिए थे। दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर फरियादी सुरेश द्वारा पहले ही लिखापढ़ी के जरिए आरोपी को कुल 25लाख रुपये दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद आरोपी की भूख शांत नहीं हुई और वह लगातार अवैध रूप से पैसों की मांग करने लगा। फरियादी ने पुलिस को बताया कि गत 3 अक्टूबर को जब वे रास्ते में थे, तो आरोपी अज्जु पंडित ने उन्हें जबरन रोका और धमकाकर उनसे 10 हजार रुपये नकद छीन लिए। जब बुजुर्ग ने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उन्हें और उनके छोटे बेटे भीष्म सहित पूरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी। घटना से डरे-सहमे बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अज्जु पंडित उर्फ अजय दुबे के खिलाफ अवैध वसूली और धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 9