खजराना पुलिस ने स्कीम नंबर 134 इलाके से एक संदिग्ध तस्कर को दबोचा है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध ड्रग्स बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर तंत्र से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्कीम नंबर 134 पानी की टंकी के पास सर्विस रोड पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वहां खड़े एक संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया, जिसे मुस्तैद टीम ने तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मो. समीर खान निवासी अमन नगर, खजराना बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से कुल 12.6 ग्राम अवैध ड्रग्स जब्त की गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 16 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

